Message here

हिमाचल विधानसभा परिसर के आसपास खालिस्तानी झंडे लगाना, देश और हिमाचल प्रदेश के लिए शर्म की बात है-आप

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आसपास खालिस्तानी झंडे लगने की घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि पूरी बीजेपी एक गुंडे को बचाने में व्यस्त रहेगी, तो लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी। एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी बीजेपी और उनकी सरकारें व्यस्त हैं, तो वो हिमाचल प्रदेश और देश की सुरक्षा कैसे करेंगे? विधानसभा सबसे सुरक्षित जगह होता है और खालिस्तानी झंडा लगा के चले गए। इसका मतलब हिमाचल प्रदेश की सरकार और बीजेपी पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। यह घटना हिमाचल प्रदेश के लोगों का अपमान है। यह हिमाचल प्रदेश का इज्जत का मामला है। खालिस्तानी झंडा फहराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की बात नहीं है। पहले जब बिहार एक था, तो पटना और रांची में विधानसभा थी। नागपुर और मुंबई में विधानसभाएं थीं। यह तो कई राज्यों की इस तरह से व्यवस्था है कि अलग-अलग जगहों पर विधानसभा के सत्र चलते हैं। इसका मतलब कि विधानसभा है ही नहीं, जयराम ठाकुर जी यह तो और ही हास्यास्पद बात कह रहे हैं। कैबिनेट के एक मंत्री के पास हिंदुस्तान भर में जितने भी घर होते हैं, उसके सभी घरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है। अगर मंत्री के लिए सुरक्षा व्यवस्था होती है, तो विधानसभा के लिए नहीं होगी। जयराम ठाकुर का यह हास्यमक तर्क है। जब जयराम ठाकुर से सुरक्षा नहीं हो पाई तो वो अपने गुनाह को छुपाने के लिए कह रहे हैं कि वहां विधानसभा सत्र नहीं होता है। विधानसभा है, वहां पर कोई तो सत्र चलता है न, इसलिए उसकी सुरक्षा होनी चाहिए।

error: Content is protected !!