Message here

हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए लगायेंगे पूरा जोर-कृष्णा गहलावत

कृष्णा गहलावत ने राई हलके में भाजपा के पुराने सुरमाओं को किया एकजुट

(ताज़ीम राणा,सोनीपत) राई,  राष्ट्रीय परिषद राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने राई हलके के बेहद पुराने भाजपाइयों को एकजुट करते हुए उनमें नये उत्साह का संचार किया है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे हरियाणा विधानसभा चुनावोंं में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगायेगे।
चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत के कैंप कार्यालय में शनिवार को भाजपा के पुराने साथियों/कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। चेयरपर्सन गहलावत ने पुराने कार्यकर्ताओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की नींव का श्रेय आप लोगों को ही जाता है। आज भाजपा अपने दम पर प्रदेश में सत्ता पर काबिज है। ऐसा पुराने साथियों के समर्पित प्रयासों व मेहनत से ही संभव हुआ है। आने वाला समय भी भाजपा का ही है। प्रदेश में भाजपा अपने दम पर पुन: सत्ता में आयेगी। इस राह को समर्पित कार्यकर्ता सरल बनायेंगे। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। युवा साथियों में जोश की कमी नहीं है, जिनके साथ पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव का जोड़ बेमिसाल साबित होगा।

पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने कहा कि बेहद पुराने भाजपाइयों का साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। यह पार्टी के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जीत की राह आसान हो जाएगी। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पुराने साथियों को पूर्ण मान-सम्मान दें। पुराने साथियों से युवाओं को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। राई हलके में पुराने साथियों की मजबूत टीम है, जिसका सक्रिय होना बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगें तथा उनके विचार भी सुने।
इस दौरान चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि जो दशकों में नहीं हुआ वह कुछ वर्षों में कर दिखाया है। भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश में विकास को नये आयाम दिए हैं। आज हर वर्ग में खुशी की लहर दौड़ रही है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ते हुए जनहितकारी नीतियां लागू की गई हैं। राई हलका तो विकास की नई गाथा बयान कर रहा है। राई में कुंडली-मानेसर-पलवल तथा कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, जो कि क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, जिसमें प्रमुख तौर पर आयुष्मान योजना की चर्चा की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ही राई हलके की अगली विधायक बनेंगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राई से चेयरपर्सन को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलायेंगे। इस अवसर पर आनंद दहिया, गोपाल वर्मा, कर्मबीर रसोई, अशोक दहिया, सूबेदार महेंद्र जठेड़ी, प्रदीप खत्री कुंडली, पंडित सुनील छतेहरा, पंडित प्रमोद मुरथल, मास्टर रघुबीर मेहंदीपुर, मांगे राम जांटीकलां, सुरेश त्यागी टिकोला, महेश त्यागी जैनपुर, पूर्व प्रधान रणबीर दहिसरा, प्रदीप त्यागी जैनपुर, मुकेश बसोदी, सुरेश शास्त्री नांदनौर, रघुबीर नंबरदार रसोई और मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप नांगल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!